
अगर नैनो की बुकिंग में आपका नंबर नहीं लगा या काफी पीछे लगा है, तो भी चिंता की बात नहीं है। थोड़ा एक्स्ट्रा खर्च करके आप मुंबई में नई नैनो खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि ये कार आपको सेकंड हैंड कार मार्केट से मिलेगी।
सेकंड हैंड मार्केट में मिल रही नैनो एकदम नई होगी। लेकिन दुनिया की सबसे सस्ती कार के लिए आपको पच्चीस से तीस हजार रुपए का प्रीमियम जरूर देना पड़ेगा। बस फर्क सिर्फ ये है कि आप गाड़ी टाटा के शो रूम से नहीं खरीदेंगे, कोई यूज्ड कार डीलर आपको ये कार देगा।
नैनो की प्रॉक्सी बुकिंग?
डीलर्स का कहना है कि नैनो जिन लोगों को एलॉट हुई थीं वो खरीदने के लिए पैसे नहीं जुटा पाए इसलिए बेच रहे हैं। लेकिन असली बात कुछ और है। सूत्रों से हमें पता चला कि ये गाड़ियां कुछ छोटे शहरों से आई हैं। वहां पहले से ही प्रॉक्सी बुकिंग करवाई गई थीं, ताकि डिमांड बढ़ने पर गाड़ी ब्लैक में बेची जा सके।
सेकेंड हैंड मार्केट में कितनी नैनो
मुंबई में एक ही डीलर ऐसी चार कारें बेच चुका है। डीलर्स का कहना है कि बेस मॉडल की डिमांड नहीं है, लेकिन मिडल और टॉप एं़ड कार की काफी डिमांड है। उनका कहना है कि गाड़ियों की सप्लाई भी आती रहेगी।
डीलर्स का ये भी कहना है कि कार के पेपर्स ट्रांसफर करवाने में भी कोई परेशानी नहीं है।

09 फरवरी 2010
- US में आतंकी हमले की कोशिश;   
- US वीजा की अर्जी ऑनलाइन;   
- H1N1 हुआ और खतरनाक;   
- कितने भ्रष्ट हैं हम!;   














