संसद सोमवार तक के लिए स्थगित

Nov 20, 2009

संसद सोमवार तक के लिए स्थगित

गन्ना अध्यादेश को लेकर संसद सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इस मुद्दे को लेकर आज दूसरे दिन भी सदन की शुरुआत काफी हंगामेदार रही।

 

विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच लोकसभा और राज्यसभा पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई लेकिन 12 बजे दोबारा शुरूआत होते ही फिर हंगामा को देखते हुए दोनों सदनों को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले कल सत्र के पहले दिन संसद में गन्ने की कीमत पर किसानों की मांग को लेकर काफी हंगामा हुआ। गुरूवार को विपक्षी पार्टियों और DMK जैसे यूपीए के भी कुछ साथी दल गन्ने की कीमतों को तय करने के प्रस्ताव के खिलाफ खुलकर सामने आए।

 

संसद के अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर भारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री को सामने आना पड़ा। प्रधानमंत्री ने प्रस्ताव पर चर्चा की घोषणा की। सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सभी दलों की बैठक सोमवार को बुलाई है। 

कैसी लगी ?
0 मिले 5 वोट मैं से
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
हिंदी में लिखने के लिए: निचले खंड में रोमन लिपि में लिखें। जैसे, ap kya kara rahe hain, यह ऊपरी खंड में स्वत: “आप क्या कर रहे हैं ” में बदल जाएगा। राय के साथ अपना नाम, शहर का नाम जरूर लिखें। लिखने के बाद “भेजें” बटन दबा दें। आपकी राय समुचित जांच के बाद प्रकाशित की जाएगी।

कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय किसी प्रकार के अभद्र शब्द, भाषा का इस्तेमाल न करें। अभद्र शब्दों का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। सभी टिप्पणियां समुचित जांच के बाद प्रकशित की जाएंगी।
नाम
शहर
इमेल
सवाल पूछिए

ताज़ा खबर

कमाई

निवेश

इस हफ्ते

ब्लॉग

एंकर्स

विज्ञापन दीजिए

संपर्क करें